पहला नरेशन सुनते ही कियारा आडवाणी ने साइन की शक्ति शालिनी, गुल्लक फेम दुर्गेश सिंह है इस फिल्म के लेखक

नए साल में मैडॉक ने 8 फिल्में अनाउंस की हैं, जिसमें 'शक्ति शालिनी' फिल्म का नाम भी शामिल है। स्त्री, भेड़िया, मुँज्या के साथ साथ शक्ति शालिनी भी मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा रहने वाली है, जिसमें कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देगी । शक्ति शालिनी को 'ट

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Jan 13, 2025 • 7:57 PM  1  0
न्यूज़ & गॉसिप
NEWS CARD
Logo
पहला नरेशन सुनते ही कियारा आडवाणी ने साइन की शक्ति शालिनी, गुल्लक फेम दुर्गेश सिंह है इस फिल्म के लेखक
“पहला नरेशन सुनते ही कियारा आडवाणी ने साइन की शक्ति शालिनी, गुल्लक फेम दुर्गेश सिंह है इस फिल्म के लेखक”
Favicon
Read more on hindi.bollywoodwave.com
13 Jan 2025
https://hindi.bollywoodwave.com/news-gossip/kiara-advani-signed-shakti-shalini-as
Copied
पहला नरेशन सुनते ही कियारा आडवाणी ने साइन की शक्ति शालिनी, गुल्लक फेम दुर्गेश सिंह है इस फिल्म के लेखक

  


नए साल में मैडॉक ने 8 फिल्में अनाउंस की हैं, जिसमें  'शक्ति शालिनी' फिल्म का नाम भी शामिल है। स्त्री, भेड़िया, मुँज्या के साथ साथ  शक्ति शालिनी भी मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा रहने वाली है, जिसमें  कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देगी । शक्ति शालिनी को  'टब्बर' फेम डायरेक्टर आजीत पाल सिंह डायरेक्ट करेंगे और गुल्लक सीरीज फेम दुर्गेश सिंह इसके लेखक है ।
 
शक्ति शालिनी से जुड़े  सोर्सेस ने बताया है की दुर्गेश 'शक्ति शालिनी' की कहानी पर मैडॉक के दिनेश विजन और अमर कौशिक के साथ 1 साल से काम कर रहे थे। फिल्म का नरेशन कियारा को दुर्गेश ने ही सुनाया था और पहले नरेशन में ही कियारा ने फिल्म के लिए हां कर दी थी, साथ ही उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए एक्साइटमेंट भी दिखाई। मेकर्स ने भी इस फिल्म का अनाउंसमेंट जोर शोर से किया है।
 
सोर्स ने आगे बताया की शक्ति शालिनी चंबल इलाके के बैकड्रॉप पर सेट है। मेकर्स चाहते हैं कि स्त्री की तरहा शक्ति शालिनी फिल्म भी रियल लोकेशन में ही शूट कि जाए।  फिल्म की टेक्निकल टीम ने लोकेशन की रेकी भी शुरू कर दी है, उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही प्रोडक्शन में आएगी ।  जैसे उन्होंने स्त्री के लिए चंदेरी को चुना था। दोनों ही पार्ट की शूटिंग चंदेरी में ही की गई है।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter