प्राइम वीडियो ने एक्शन और ड्रामे से भरपूर 'सिटाडेल: हनी बनी' का दिलचस्प नया ट्रेलर किया लॉन्च !

राज और डीके द्वारा निर्देशित, सिटाडेल की दुनिया से आई इंडियन सीरीज में वरुण धवन और समांथा लीड रोल्स में हैं। इसका प्रोडक्शन D2R फिल्म्स, अमेज़न MGM स्टूडियोज, और रूसो ब्रदर्स के AGBO के द्वारा किया गया है। सिटाडेलः हनी बनी का एक्सक्लूसवे प्रीमियर 7 नवंबर, 2024 को 240 देशों और क्

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Oct 29, 2024 • 1:34 PM  1  0
ओटीटी
NEWS CARD
Logo
प्राइम वीडियो ने एक्शन और ड्रामे से भरपूर 'सिटाडेल: हनी बनी' का दिलचस्प नया ट्रेलर किया लॉन्च !
“प्राइम वीडियो ने एक्शन और ड्रामे से भरपूर 'सिटाडेल: हनी बनी' का दिलचस्प नया ट्रेलर किया लॉन्च !”
Favicon
Read more on hindi.bollywoodwave.com
29 Oct 2024
https://hindi.bollywoodwave.com/ott/prime-video-launches-intriguing-new
Copied
प्राइम वीडियो ने एक्शन और ड्रामे से भरपूर 'सिटाडेल: हनी बनी' का दिलचस्प नया ट्रेलर किया लॉन्च !

 
राज और डीके द्वारा निर्देशित, सिटाडेल की दुनिया से आई इंडियन सीरीज में वरुण धवन और समांथा लीड रोल्स में हैं। इसका प्रोडक्शन D2R फिल्म्स, अमेज़न MGM स्टूडियोज, और रूसो ब्रदर्स के AGBO के द्वारा किया गया है।
 
सिटाडेलः हनी बनी का एक्सक्लूसवे प्रीमियर 7 नवंबर, 2024 को 240 देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा।
 
https://youtu.be/E9edU91aknU?si=5AVkgszya6htPMfE
 
https://www.instagram.com/reel/DBsBIDstHm1/?igsh=bmtmYjJiZHVleXVx
 
 
प्राइम वीडियो ने मच अवेटेड ओरिजिनल सीरीज, सिटाडेल: हनी बनी का जबरदस्त दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सिटाडेल की दुनिया से बनी इस इंडियन सीरीज का डायरेक्शन राज और डीके ने किया है। जिसे सीता आर. मेनन, और राज और डीके द्वारा लिखा गया है। इसे D2R फिल्म्स और अमेजन MGM स्टूडियो ने बनाया है। रूसो ब्रदर्स की कंपनी AGBO ने इसका निर्माण किया है। एंथनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और स्कॉट नेमेस AGBO का हिस्सा हैं, और डेविड वेइल, जिन्होंने हंटर्स पर काम किया था, इस सीरीज़ और सिटाडेल यूनिवर्स में सभी प्रोडक्शन के इन चार्ज हैं। मिडनाइट रेडियो भी एक कार्यकारी निर्माता है। सीरीज़ में वरुण धवन और समांथा लीड रोल में हैं। जिसमें के के मेनन और सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार शामिल हैं। भारत के पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ओरिजिनल सीरीज़ सिटाडेलः हनी बनी का एक्सक्लूसिव प्रीमियर 7 नवंबर, 2024 को 240 देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा।
 
सीरीज का पहला ट्रेलर, जो इस महीने की शुरू में रिलीज हुआ था, उसे दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, और उसने सभी को उत्साहित कर दिया है। वरुण धवन, समांथा और राज एंड डीके के फैंस प्राइम वीडियो पर सिटाडेल: हनी बनी के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में, उन सभी का उत्साह सीरीज़ के नए ट्रेलर के रिलीज़ होने पर और बढ़ गया है।
 
कहानी में स्टंटमैन बनी (वरुण धवन) और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हनी (समांथा) की है, जहां बनी, हनी को एक साइड जॉब के लिए लेता है। जैसे बाद दोनों एक ऐसी दुनिया में एंटर होते हैं, जो एक्शन, जासूसी और धोखाधड़ी से भरपूर है। और भी ज्यादा इंटेंस एक्शन और ड्रामा से भरा नया ट्रेलर दिखाता है कि ये दो अलग हुए एलीट जासूस सालों बाद फिर से मिलते हैं। इसका कारण उनकी छोटी बेटी नादिया को बचाना है, क्योंकि उनका खतरनाक अतीत उनके पीछे आ पहुंचा है।
 
सिटाडेल का पहला सीज़न, जिसमें रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल हैं, 2023 में रिलीज़ हुआ और यह दुनिया भर में एक बड़ा हिट बना। यह प्राइम वीडियो की यूएस के बाहर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नई ओरिजिनल सीरीज़ बन गई और 24 दिनों के अंदर यह दुनिया भर में चौथी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बन गई।
 
रुसो ब्रदर्स की AGBO के द्वारा एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूस की गई सिटाडेल और इसकी अगली एक्शन-जासूसी सीरीज दुनिया भर में घूमती हैं, जबकि ये जासूसी एजेंसी सिटाडेल और उसके शक्तिशाली दुश्मन ग्रुप, मंटिकोर, की कहानी को आगे बढ़ाती हैं। सिटाडेल की दुनिया से आई हर एक सीरीज में टॉप लोकल टैलेंट है और इसे उसके क्षेत्र में बनाया, प्रोड्यूस और फिल्माया गया है। इस तरह से ऐसे अनोखे शो बनते हैं, जिनकी कल्चरल आइडेंटिटीज उनके देश की जड़ों से जुड़ी हुई होती हैं।
 

इटैलियन ओरिजिनल सिटाडेल: डायना, सिटाडेल की दुनिया से आने वाली दूसरी सीरीज़ है। इसके बाद वरुण धवन और समांथा स्टारर इंडियन सीरीज़ सिटाडेल: हनी बनी आएगी, जो 7 नवंबर, 2024 को लॉन्च होगी। वहीं, रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविले स्टारर सिटाडेल के दूसरे सीज़न की मेकिंग अभी चल रही है। जिसका डायरेक्शन जो रूसो द्वारा किया जा रहा है।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter