मिड डे अवॉर्ड: आशिम खेत्रपाल बने स्पिरिचुअल लीडर ऑफ द ईयर

आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए फिल्ममेकर आशिम खेत्रपाल को प्रतिष्ठित मिड डे स्पिरिचुअल लीडर ऑफ द ईयर सम्मान प्राप्त हुआ।

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Jul 6, 2026 • 1:56 AM | मुंबई  1  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
मिड डे अवॉर्ड: आशिम खेत्रपाल बने स्पिरिचुअल लीडर ऑफ द ईयर
“मिड डे अवॉर्ड: आशिम खेत्रपाल बने स्पिरिचुअल लीडर ऑफ द ईयर”
Favicon
Read more on hindi.bollywoodwave.com/s/f7a9e7
6 Jul 2026
https://hindi.bollywoodwave.com/s/f7a9e7
Copied
मिड डे अवॉर्ड: आशिम खेत्रपाल बने स्पिरिचुअल लीडर ऑफ द ईयर
मिड डे अवॉर्ड: आशिम खेत्रपाल बने स्पिरिचुअल लीडर ऑफ द ईयर

मुंबई: साईं बाबा और आध्यात्मिक विषयों पर आधारित चर्चित फिल्मों और धारावाहिकों के निर्माण के साथ-साथ सामाजिक और मानवीय क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य करने वाले फिल्मकार आशिम खेत्रपाल को 'मिड डे स्पिरिचुअल लीडर ऑफ द ईयर 2026' सम्मान से नवाजा गया है।

मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में अमृता फडणवीस और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से जुड़े मंत्री तथा उद्योगपति मंगल प्रभात लोढ़ा के हाथों आशिम खेत्रपाल को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, संजय कपूर, रजत बेदी, अभिमन्यु सिंह सहित कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं।

पिछले दो दशकों से आशिम खेत्रपाल शिरडी की पवित्र भूमि से श्रद्धा, सबूरी, शांति और मानवता का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। साईं की महिमा, साईं भक्तों की सच्ची कहानियां और चर्चित फिल्म 'शिरडी साईं बाबा' जैसे कार्यक्रमों और फिल्मों के माध्यम से उन्होंने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और आध्यात्मिकता को समाज सेवा से जोड़ने का प्रयास किया है।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter