नागाबंधम का धांसू ट्रेलर लॉन्च, मिथोलॉजी और रहस्य ने मचाया धमाल
मुंबई में लॉन्च हुआ नागाबंधम का रोमांचक ट्रेलर। ब्रह्मकमलम, रहस्यमयी नाग, छिपे खजाने और भव्य विजुअल्स से भरी यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर धमाल मचाने को तैयार। विराट कर्णा, नभा नटेश और महेश मांजरेकर की जोड़ी ने बढ़ाई उम्मीदें।
मुंबई, 20 जून 2026: पौराणिक रहस्यों और एडवेंचर से सजी फिल्म 'नागाबंधम' का ट्रेलर मुंबई में भव्य रूप से रिलीज हो गया। ट्रेलर ने मिस्ट्री, माइथोलॉजी और बड़े पैमाने के विजुअल्स का ऐसा अनोखा संगम दिखाया कि दर्शक पहली झलक में ही इसकी कहानी के दीवाने हो गए। लॉन्च इवेंट में मौजूद स्टारकास्ट और क्रिएटिव टीम ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।
ट्रेलर की शुरुआत ने बढ़ाई उत्सुकता
ट्रेलर की शुरुआत एक प्राचीन और रहस्यमयी नगरी से होती है जहां एक धर्मगुरु दुर्लभ ब्रह्मकमलम पुष्प के बारे में चर्चा करते दिखते हैं। ठीक उसी पल एक शक्तिशाली नाग इस पवित्र फूल की रक्षा में तैनात नजर आता है। यह दृश्य तुरंत कहानी को रोचक मोड़ देता है और दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े कर देता है।
एक्शन, अघोरी और पौराणिक विजुअल्स
ट्रेलर आगे बढ़ने के साथ तेज रफ्तार पकड़ लेता है। अघोरी के रहस्यमयी रूप, सर्पों की भयावह छवियां, युवा नायक का सपनों से जागना और प्राचीन सेना, पुजारियों तथा राजाओं की शानदार झलकियां फिल्म की विशाल कैनवास को उजागर करती हैं। महेश मांजरेकर का पुजारी का किरदार अपनी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस से सबको आकर्षित करता है। भगवान शिव से जुड़े दिव्य और आध्यात्मिक दृश्य ट्रेलर को और गहराई प्रदान करते हैं।