अभिनेत्री शनाया शर्मा नन्ही हेजल के तीसरे जन्मदिन समारोह में हुईं शामिल, वृंदावन में सजी आध्यात्मिक महफिल
अभिनेत्री शनाया शर्मा ने नन्ही हेजल के तीसरे जन्मदिन समारोह में हिस्सा लिया। वृंदावन में आध्यात्मिक महफिल का आयोजन हुआ।
वृंदावन के प्रसिद्ध श्री गौरी गोपाल आश्रम में उस समय एक अनोखा और भावुक नज़ारा देखने को मिला जब अभिनेत्री शनाया शर्मा नन्ही हेजल के तीसरे जन्मदिन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह आयोजन श्री मलूकपीठ बागेश्वर धाम के परम कृपापात्र आचार्य श्री रोहित रीछारिया जी (श्रीधाम वृंदावन) के कथा व्यास में तथा श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दिव्य श्री सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जो शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक चला। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में इस पाठ में भाग लिया और हनुमान जी की कृपा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठ के उपरांत रात्रि 8 बजे से प्रीतिभोज (प्रसाद) का आयोजन रखा गया, जिसमें सभी अतिथियों ने सहभागिता की।
इस खास अवसर पर आचार्य अंशुल पारासर जी (श्रीधाम वृंदावन) भी उपस्थित रहे, वहीं महिला प्रकोष्ट संकट मोचन सेना हनुमान गढ़ी की प्रदेश अध्यक्ष मनप्रीत कौर मनोरथी के रूप में मौजूद रहीं।