पैन-इंडियन स्टारडम की मिसाल बनीं उर्वशी रौतेला
मुंबई : ग्लोबल सेंसेशन उर्वशी रौतेला ने दुबई में हुए एसआई आईएमए अवॉर्ड्स 2025 में एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ स्टाइल आइकन ही नहीं बल्कि वायरल मोमेंट्स की असली क्वीन हैं। रेड कार्पेट पर उनका ग्रैंड एंट्री से लेकर उनका अंदाज़, हर चीज़ ने फैन्स को दीवाना बना दिया। जैसे ही वह अपनी कार से
मुंबई : ग्लोबल सेंसेशन उर्वशी रौतेला ने दुबई में हुए एसआईआईएमए अवॉर्ड्स 2025 में एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ स्टाइल आइकन ही नहीं बल्कि वायरल मोमेंट्स की असली क्वीन हैं। रेड कार्पेट पर उनका ग्रैंड एंट्री से लेकर उनका अंदाज़, हर चीज़ ने फैन्स को दीवाना बना दिया।
जैसे ही वह अपनी कार से उतरीं, उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी बीच एक एक्साइटेड फैन ने सेल्फी लेने की जल्दबाज़ी में गलती से उनका फोन ही पकड़ लिया। किसी और के लिए यह अजीब या परेशान करने वाला पल हो सकता था, लेकिन उर्वशी हंसी रोक नहीं पाईं और पूरे दिल से उस मोमेंट का हिस्सा बन गईं। यही मासूम-सा हादसा रात का सबसे बड़ा हाईलाइट बन गया।