राजमंदिर में यामी गौतम, बोलीं- ट्रेलर से धोखा न खाएं, 'नई नवेली' हॉरर नहीं फैमिली एंटरटेनर

जयपुर के राजमंदिर सिनेमा में दर्शकों से मिलीं यामी गौतम ने कहा कि 'नई नवेली' डर और हंसी वाली फिल्म लगती है, लेकिन असल में यह पूरी तरह पारिवारिक फिल्म है।

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Oct 16, 2026 • 3:37 PM | जयपुर  0  0
न
न्यूज़ & गॉसिप
NEWS CARD
Logo
राजमंदिर में यामी गौतम, बोलीं- ट्रेलर से धोखा न खाएं, 'नई नवेली' हॉरर नहीं फैमिली एंटरटेनर
“राजमंदिर में यामी गौतम, बोलीं- ट्रेलर से धोखा न खाएं, 'नई नवेली' हॉरर नहीं फैमिली एंटरटेनर”
Favicon
Read more on hindi.bollywoodwave.com/s/2f5b3b
16 Oct 2026
https://hindi.bollywoodwave.com/s/2f5b3b
Copied
राजमंदिर में यामी गौतम, बोलीं- ट्रेलर से धोखा न खाएं, 'नई नवेली' हॉरर नहीं फैमिली एंटरटेनर
राजमंदिर में यामी गौतम, बोलीं- ट्रेलर से धोखा न खाएं, 'नई नवेली' हॉरर नहीं फैमिली एंटरटेनर

जयपुर। गुलाबी शहर, गुलाबी सूट और सामने राजमंदिर की भीड़। गुरुवार रात कुछ ऐसा ही नजारा था, जब अभिनेत्री यामी गौतम अपनी नई फिल्म 'नई नवेली' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं। शाम को वे एयरपोर्ट पर उतरीं और रात में सीधे राजमंदिर सिनेमा पहुंचकर दर्शकों से रूबरू हुईं।

फिल्म शुक्रवार को दशहरे पर रिलीज हो रही है। त्योहार पर फिल्म आने की खुशी यामी के चेहरे पर साफ दिख रही थी। यामी ने जयपुर से अपना पुराना जुड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद खूबसूरत शहर है और इसकी तारीफ में दो नहीं, दो सौ शब्द भी कम पड़ जाएंगे। गुलाबी सूट पहनने की वजह भी उन्होंने खुद बताई। गुलाबी नगरी आ रही थीं, इसलिए रंग भी गुलाबी ही चुना।

फिल्म को लेकर यामी ने एक बात पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रेलर देखकर लोगों को लगेगा कि यह डरावनी या डर और हंसी वाली फिल्म है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह पूरी तरह पारिवारिक फिल्म है। यामी के मुताबिक इसमें बच्चों से लेकर घर के बुजुर्गों तक, सबके लिए कुछ न कुछ है। वे नए तरह की फिल्म लेकर आई हैं, जो मनोरंजन भी करेगी और अनूठा सिनेमा भी दिखाएगी। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को खूब प्यार देने की अपील की।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter