एमी अवॉर्ड विनिंग प्रोड्यूसर एकता कपूर ने की बॉडी पॉजिटिविटी और महिलाओं के सही प्रतिनिधित्व की बात, कहा 'चलो कर्व्स को नॉर्मल करें!'
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर चुकीं एमी अवॉर्ड विनिंग प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। भारत की सबसे लंबे समय तक काम करने वाली प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने अपनी एक मजबूत विरासत तैयार की है। एकता ने हमेशा अपनी ऑडियंस की नब्ज को पहचाना है और इसी समझ के दम पर उन्होंने कई
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर चुकीं एमी अवॉर्ड विनिंग प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। भारत की सबसे लंबे समय तक काम करने वाली प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने अपनी एक मजबूत विरासत तैयार की है। एकता ने हमेशा अपनी ऑडियंस की नब्ज को पहचाना है और इसी समझ के दम पर उन्होंने कई हिट शोज और फिल्में दी हैं। अब एकता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि सोशल मैसेज देने में भी आगे हैं। हाल ही में एकता कपूर ने बॉडी पॉजिटिविटी पर एक दमदार मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कर्व्स को नॉर्मलाइज करने की बात कही है। एकता ने अपने वीडियो में कहा, "चलो कर्व्स को नॉर्मलाइज करें!!!!" उनका ये मैसेज उन सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी हिम्मत है, जो अपने शरीर को लेकर असहज महसूस करती हैं।