PVR आईनॉक्स ने आमिर खान के शानदार करियर को किया सेलिब्रेट, लेकर आया 'आमिर खान: सिनेमा का जादूगर' फिल्म फेस्टिवल
आमिर खान की शानदार फिल्मों का उत्सव, PVR आईनॉक्स ने लॉन्च किया स्पेशल फिल्म फेस्टिवल भारत की सबसे बड़ी और प्रीमियम सिनेमा एग्जीबिशन कंपनी PVR आईनॉक्स ने आमिर खान के 60वें जन्मदिन के खास मौके पर "आमिर खान: सिनेमा का जादूगर" नाम से एक स्पेशल फिल्म फेस्टिवल अनाउंस किया है। आमिर खान, जो अपनी दमदार
आमिर खान की शानदार फिल्मों का उत्सव, PVR आईनॉक्स ने लॉन्च किया स्पेशल फिल्म फेस्टिवल
भारत की सबसे बड़ी और प्रीमियम सिनेमा एग्जीबिशन कंपनी PVR आईनॉक्स ने आमिर खान के 60वें जन्मदिन के खास मौके पर "आमिर खान: सिनेमा का जादूगर" नाम से एक स्पेशल फिल्म फेस्टिवल अनाउंस किया है। आमिर खान, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस और अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई दी है। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, बल्कि समाज को भी गहराई से प्रभावित किया। इसी योगदान को सेलिब्रेट करने के लिए ये खास फेस्टिवल रखा गया है, जिसमें उनके बेहतरीन सिनेमाई सफर को बड़े पर्दे पर फिर से देखने का मौका मिलेगा।