सोहम शाह की क्रेजी ने IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड इंडियन मूवीज और शोज़ लिस्ट में हासिल किया #4 स्थान, सिकंदर और छावा संग हुई शामिल
सोहम शाह की आने वाली फिल्म क्रेजी ने रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त धमाका कर दिया है। IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड इंडियन मूवीज और शोज़ की लिस्ट में क्रेजी ने शानदार एंट्री मारी है और चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। यह दिखाता है कि सोहम शाह की अनोखी कहानी और दमदार एक्टिंग के लिए दर्शकों में कितनी उत्सुकता
सोहम शाह की आने वाली फिल्म क्रेजी ने रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त धमाका कर दिया है। IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड इंडियन मूवीज और शोज़ की लिस्ट में क्रेजी ने शानदार एंट्री मारी है और चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। यह दिखाता है कि सोहम शाह की अनोखी कहानी और दमदार एक्टिंग के लिए दर्शकों में कितनी उत्सुकता है। क्रेजी उन बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिनका सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। इस लिस्ट में सलमान खान की एक्शन से भरपूर सिकंदर, विक्की कौशल की ऐतिहासिक छावा और अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर व रकुल प्रीत सिंह की मजेदार रोमांटिक-कॉमेडी मेरे हसबैंड की बीवी भी शामिल हैं।