सुदीप्तो सेन की पहली फ़िल्म प्रोडक्शन ‘CHARAK’ 75वें बर्लिन इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2025 में वर्ल्ड सिनेमा से होगी रूबरू!
भारतीय लेखक-निर्देशक सुदीप्तो सेन, जो अपनी बेबाक कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं, 75वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (EFM 2025) में अपनी नई फ़िल्म ‘Charak’ (Fear of Faith) के साथ तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। यह फ़िल्म उनके प्रोडक्शन हाउस Sipping Tea Cinemas के बैनर तले बनी है और इसमें अं
भारतीय लेखक-निर्देशक सुदीप्तो सेन, जो अपनी बेबाक कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं, 75वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (EFM 2025) में अपनी नई फ़िल्म ‘Charak’ (Fear of Faith) के साथ तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। यह फ़िल्म उनके प्रोडक्शन हाउस Sipping Tea Cinemas के बैनर तले बनी है और इसमें अंधविश्वास, तांत्रिक क्रियाओं और आस्था से जुड़ी कट्टरता को केंद्र में रखा गया है।
सुदीप्तो सेन को उनकी विवादित लेकिन व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म ‘The Kerala Story’ (2023) से भारी लोकप्रियता मिली थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 290 करोड़ रुपये) का कारोबार किया था। अब ‘Charak’ के जरिए वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रहे हैं।