ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने की 'वनवास' की रिलीज डेट की हुई घोषणा! 20 दिसंबर को सिनेमा में होगी रिलीज
गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी हिट फिल्मों के साथ, ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने बड़ी सफलता हासिल की है। दशहरे पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'वनवास' के बारे में एक बड़ी घोषणा की, जिसमें एक और शानदार फिल्म लाने का वादा किया गया। ऐसे में अब, बिना किसी देती, मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उ
गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी हिट फिल्मों के साथ, ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने बड़ी सफलता हासिल की है। दशहरे पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'वनवास' के बारे में एक बड़ी घोषणा की, जिसमें एक और शानदार फिल्म लाने का वादा किया गया। ऐसे में अब, बिना किसी देती, मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जी हां! यह फिल्म सिनेमाघरों में इस 20 दिसंबर रिलीज होने के लिए तैयार है। वनवास एक बहुत ही दिलचस्प कहानी होने वाली है, जो एक टाइमलेस थीम पर रोशनी डालेगी। यह दिखाएगी की कैसे फर्ज, सम्मान, और अपने कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं।