उतार-चढ़ाव और बीच के हर पहलू के साथ—प्राइम वीडियो की ओरिजिनल सीरीज़ ज़िद्दी गर्ल्स, जो प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित है, दोस्ती और व्यक्तिगत पहचान का जश्न मनाती है
भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो, ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल सीरीज़ जिद्दी गर्ल्स का रोमांचक ट्रेलर रिलीज़ किया। यह सीरीज़ युवाओं की दुनिया का बेहतरीन संगम है, जिसमें बीते दौर की मधुर यादों और आज के दौर की ताजगी का खूबसूरत मेल है। प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बैनर
भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो, ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल सीरीज़ जिद्दी गर्ल्स का रोमांचक ट्रेलर रिलीज़ किया। यह सीरीज़ युवाओं की दुनिया का बेहतरीन संगम है, जिसमें बीते दौर की मधुर यादों और आज के दौर की ताजगी का खूबसूरत मेल है। प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बैनर तले बनी इस सीरीज़ के निर्माता प्रीतिश नंदी हैं, जबकि इसे रंगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी ने क्रिएट किया है। निर्देशन की कमान शोनाली बोस ने संभाली है, और इसे वसंत नाथ व नेहा वीणा शर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है। कॉलेज लाइफ की मस्ती, चुनौतियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को पर्दे पर जीवंत करने के लिए इस शो में प्रतिभाशाली नए कलाकारों अतिया तारा नायक, उमंग भदाना, ज़ैना अली, दिया दामिनी और अनुप्रिया करौली को शामिल किया गया है। इनके साथ ही मशहूर कलाकार सिमरन, नंदिता दास, नंदीश सिंह संधू, लिलेट दुबे और रेवती भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आठ-एपिसोड की यह ओरिजिनल सीरीज भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 27 फरवरी को हिंदी में अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ प्रीमियर के लिए तैयार है।
जिद्दी गर्ल्स का ट्रेलर दर्शकों को सीधे मैटिल्डा हाउस कॉलेज (जिसे MH भी कहा जाता है) की दुनिया में ले जाता है—जहां परंपराओं की गहरी जड़ें हैं, लेकिन बदलाव भी अनिवार्य है। एक नई, बेखौफ पीढ़ी यहां कदम रखती है, जो सत्ता को चुनौती देने, बाधाओं को तोड़ने और अपने भविष्य के लिए लड़ने के लिए तैयार है।