IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स में TVF का जलवा! पंचायत 3 और कोटा फैक्ट्री 3 ने मारी बाजी
TVF (द वायरल फीवर) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी धाक जमाई हुई है। उनकी कहानियां न सिर्फ दिलों को छूती हैं बल्कि हर बार यह साबित कर देती हैं कि दर्शकों की नब्ज़ पकड़ने में उनसे बेहतर कोई नहीं। उनकी वेब सीरीज दुनियाभर में पॉपुलर हो रही हैं, क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से तारीफें बटोर रही हैं
TVF (द वायरल फीवर) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी धाक जमाई हुई है। उनकी कहानियां न सिर्फ दिलों को छूती हैं बल्कि हर बार यह साबित कर देती हैं कि दर्शकों की नब्ज़ पकड़ने में उनसे बेहतर कोई नहीं। उनकी वेब सीरीज दुनियाभर में पॉपुलर हो रही हैं, क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से तारीफें बटोर रही हैं। अब TVF ने IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 में भी इतिहास रच दिया है, जहां उन्होंने वेब सीरीज के सभी बड़े अवॉर्ड्स जीतकर अपनी बादशाहत साबित कर दी है।