सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर! अमेज़न MX प्लेयर ने जारी किया 'एक बदनाम आश्रम' सीजन 3 – पार्ट 2 का धमाकेदार टीज़र
भारत की सबसे चर्चित ओटीटी सीरीज़ 'एक बदनाम आश्रम' एक बार फिर स्क्रीन पर कब्ज़ा जमाने के लिए तैयार है। फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि सीजन 3 का दूसरा भाग जल्द ही अमेज़न MX प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाला है। इस फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने आज शो का धमाकेदार टीज़र जारी कर दिया, जि
भारत की सबसे चर्चित ओटीटी सीरीज़ 'एक बदनाम आश्रम' एक बार फिर स्क्रीन पर कब्ज़ा जमाने के लिए तैयार है। फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि सीजन 3 का दूसरा भाग जल्द ही अमेज़न MX प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाला है। इस फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने आज शो का धमाकेदार टीज़र जारी कर दिया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। नेशनल अवॉर्ड विनर प्रकाश झा द्वारा निर्देशित और निर्मित इस रोमांचक क्राइम ड्रामा में दमदार स्टार कास्ट देखने को मिलेगी। बॉबी देओल के अलावा, शो में आदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, दर्शन कुमार, विक्रम कोचर, अनुप्रिया गोयनका, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता अहम किरदारों में नज़र आएंगे।
बाबा निराला की सत्ता की वापसी, वफादार भक्तों की अटूट श्रद्धा और अंदरूनी साज़िशों की गूंज – 'एक बदनाम आश्रम' सीजन 3 पार्ट 2 का टीज़र हैरान कर देने वाला है! इस बार कहानी और भी सस्पेंस और रोमांच से भरी होगी। टीज़र में बाबा निराला (बॉबी देओल) की खोई हुई ताकत फिर से लौटती दिख रही है, उनके अंधभक्त पहले से भी ज्यादा कट्टर नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके करीबी लोगों के बीच तनाव भी साफ झलक रहा है। पुराने राज़ अब बाहर आने को हैं और पुराने गद्दार फिर से सामने आने की तैयारी में हैं। इस नए अध्याय में धोखा, बदला और मोक्ष की यह लड़ाई और भी पेचीदा मोड़ लेने वाली है, जहां पम्मी और भोपा की भूमिका बेहद अहम होगी।टीज़र को और भी जबरदस्त बनाने का काम किया है सारेगामा के गाने ‘दुनिया में लोगों को’ ने, जिसने पूरे माहौल को और भी रोमांचक बना दिया है। फैंस की बेचैनी अब चरम पर है, और 'एक बदनाम आश्रम' सीजन 3 – पार्ट 2 इस बार और भी ज्यादा खतरनाक मोड़ लेने के लिए तैयार है! गहरे राज़ खुलेंगे, दुश्मनी की नई लकीरें खिंचेंगी और खेल और भी घातक होगा!